DON'T Mind Please Khabri का मस्त राजनीतिक व्यंग

                                           


इसे खबरी रेडियो पर सुनने के लिएयहाँ क्लिक करें


 


नोट बंदी में बंद हुए थे नोट... नेता को पब्लिक से चहिय्ये वोट....बरखुद्दार हम है अरविंद the funkaar और ले आये है ताज़ा ताज़ा एपिसोड डोंट mind का...लेकिन आज कोई बात तभी करेंगे जब आप खबरी ह्यूमर चैनल को फॉलो करेंगे ....देश भर की तमाम पार्टी के होश उड़ाने वाली भाजपा के होश तब उड़ गए जब महबूबा मुफ़्ती की बेटी ने अपनी कलाकारी बताई..उन्होंने बताया कि आर्टिकल 370 के समय महबूबा मुफ्ती के नज़रबंद होने पर वो अपनी माँ को चपाती बोले तो रोटी में चिट्ठी भेजती थी....इनकी इस बात पर कई लोग पूछने लगे आपको रोटी भेजने की ज़्यादा जल्दी रहती थी या चिट्ठी भेजने की...वैसे अमित शाह के मन मे तो यही चल रहा होगा..तो वहीं दिल्ली में वोट डालते समय कांग्रेस की अलका लांबा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने के लिए दौड़ा दिया..ये कांग्रेस के वो महान लोग है जिनकी बेवकूफी पर माहौल क्या है समय क्या है इसका कोई फर्क नही पड़ता..अब बताओ वहां भी पंजा छापने दौड़ पड़ी.....और इसी इलेक्शन के मौसम में वोट पड़ जाने के बाद BJP के मनोज तिवारी बिना नशे के बहकने लगे..उन्होंने कहा एग्जिट पोल में चाहे जो हो लेकिन मैं कह रहा हूँ की 11 को BJP की सरकार बनेगी...हमसे कोई लिख के ले लो इस समय मनोज तिवारी की हालत यही होगी..(वो कौन सा था जाम..)..उधर तेजस्वी यादव ने राहुल को ज्ञान पेल दिया कि तुमको डंडे वाला बयान नही देना चाहिए था..कलम की बात कर लेते..जिस पर राहुल गांधी के मन मे यही भावना आयी होगी..(हां चल अपने बाप को मत सिख.)..और एक खास बात और कि इस समय श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे इंडिया आये हुए है...हम तो ये सोच रहे थे कि इनसे पूछ लेते की अयोध्या में तो मन्दिर बन ही रह लगे हाथ वो सोने की लंका भी इधर शिफ्ट करा लेते..नही मतलब बकवास थी निकल गयी..माफ करिये..