एग्जिट पोल पर Sambit Patra ने दिया बड़ा बयान

 


             


 


 


 


 


भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली चुनाव 2020 के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने के बाद अहम बयान दिया है। पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक टीवी चैनल से कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं उतारने से नुकसान हो सकता है। लगभग सभी एग्जिट पोल के नतीजे आम आदमी पार्टी (आप) के पक्ष में हैं। इनमें अरविंद केजरीवाल की पार्टी को 45 से 57 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। आप को 57 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। इसके बाद बीजेपी खेमे में निराशा देखी जा सकती है। संबित पात्रा ने माना कि सीएम का चेहना न देने से हो सकता है पार्टी को कुछ नुकसान हुआ हो। उन्होंने कहा, ऐसा नहीं है कि हमारे पास दिल्ली में चेहरों की कमी है। लेकिन हमने एक फैसला किया।