अब दिल्ली हिंसा में इंडोनेशिया का कनेक्शन

 


                   


 


 


 


अब भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को इस बात की जानकारी मिली है कि इसमें इंडोनेशिया के एक एनजीओ की भी भूमिका रही है। ये वही एनजीओ है जिसका पहले फलाह-ए-इंसानियत यानि  (एफआईएफ) से संबंध था। एफआईएफ पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का चैरिटी विंग है। पता चला है कि इंडोनेशिया के इसी एनजीओ ने दिल्ली हिंसा के नाम पर इंटरनेट के जरिए पैसे एकत्रित किए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार पैसा उन मुसलमानों को भेजने के लिए एकत्रित किया गया, जिन्होंने दिल्ली हिंसा में या तो अपने परिवार के किसी सदस्य को खोया है,  ये खुलासा गृहमंत्री अमित शाह के संसद में दिए बयान के एक दिन बाद हुआ है। उन्होंने कहा था कि दिल्ली हिंसा के लिए पैसा विदेश से आया था।