आयुष्मान योजना दिवस | लाभान्वित हो रहा हर परिवार


 


लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सरकार की ओर से आयुष्मान योजना चलाई जा रही है। हाल के दिनों में इसका दायरा बढ़ाया गया है। इससे गरीब परिवारों के साथ ही अन्य लोग लाभांवित हो रहे रहे हैं। अब इसमें प्रति परिवार को पांच लाख तक का बीमा कवर मिलने लगा है।


बीएमओ डॉ. वंदना व्यास ने बताया कि आयुष्मान योजना भारत सरकार की एक स्वास्थ्य योजना है। इसे एक अप्रैल 2018 से लागू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना है। 23 सितंबर 2018 से आयुष्मान योजना की सुविधाओं का विस्तार कर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना किया गया है, जिसमें माध्यमिक एवं तृतीयक स्तर वर्ग की जनता को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके तहत प्रति परिवार को पांच लाख तक बीमा कवर दिया जा रहा है। योजना का मुख्य उद्देश्य 2011 की जनगणना से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लाभ पहुंचाने के साथ ही साथ बालिकाओं, महिलाओं, वरिष्ठजनों को लाभ पहुंचाना है। वर्तमान में कैशलेस एवं पेपरलेस वर्क करने के साथ ही साथ शासकीय अस्पतालों के साथ निजी अस्पताल को शामिल कर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान किया जा रहा है। मालूम हो कि ग्राम स्वराज अभियान के हिस्से के तौर पर देश में आयुष्मान भारत दिवस मनाने की शुरुआत साल 2018 हुई थी। तब हर साल 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस मनाने का प्रस्ताव दिया गया। इस दिन स्वास्थ्य शिविरों के जरिए लोगों को जागरूक किया जाता है। साल 2020 में देशव्यापी लॉकडाउन के कारण आयुष्मान भारत दिवस पर सार्वजनिक कार्यक्रमों नहीं किया जा रहा है। लेकिन प्रशासन द्वारा मितानिन व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा इसकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जा रही है।


इसके लिए आप



  1. सर्वप्रथम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की ओफिसिअल वेबसाइट @pmjay.gov.in पर जाये|

  2. इसके पश्चात् आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर “AM I Eligible” का विकल्प दिखाई देगा इस विकल्प पर क्लिक कर दीजिये|विकल्प पर क्लिक करने के बाद एक नई विंडो खुलेगी उसमे अपना विवरण भरें