दिल्ली: फ्रिज में एक और लाश !मां-बेटे रोज काटकर फ्रिज में रखते थे बाप के टुकड़े !!

 दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ईस्ट दिल्ली में मिल रहे इंसानी शरीर के टुकड़ों की गुत्थी को सुलझा लिया है। राष्ट्रीय राजधानी के पाडंव नगर के रहने वाले एक युवक की लाश को एक घर में रोज काटकर उसे फ्रिज में रखा जाता था।






जिसके बाद रोजाना शव के टुकड़ों को पाडंव नगर और ईस्ट दिल्ली के अलग-अलग इलाको में फेंक दिया जाता था। कत्ल की इस ख़ौफ़नाक वारदात को एक लड़का-लड़की ने मिलकर अंजाम दिया था। जिस शख्स की हत्या हुई है उसकी पहचान अंजन दास के रूप में हुई है।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को हाल ही में बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली के पाडंव नगर में इंसानी शरीर के टुकड़ों के मिलने का राज खुल गया है। पाडंव नगर के रहने वाले एक व्यक्ति के शव को रोज काटकर फ्रिज में रखा जा रहा था। इसके बाद रोजाना थोड़ा थोड़ा करके शव के टुकड़ों को पाडंव नगर और ईस्ट दिल्ली के अलग-अलग इलाको में फेंक दिया जाता था। इस काम को अंजाम देने वाले मां और बेटे हैं जो अपने घर मे शव के टुकड़े करके उसे फ्रिज में छुपाकर रखते थे। इसके बाद उसे पाडंव नगर इलाके में फेंक दिया करते थे। इस मामले में पुलिस ने एक मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। कत्ल की इस ख़ौफ़नाक वारदात को मां पूनम और बेटे दीपक ने अंजाम दिया  है।  बताया जा रहा है कि मृतक अंजन दास को नशे की गोलियां खिलाकर फिर उसकी हत्या की गई। अवैध संबंधों की वजह से हत्या को अंजाम दिया गया है